हरमू नाला को लेकर भिड़े मंत्री मिथिलेश ठाकुर और सीपी सिंह [Minister Mithilesh Thakur and CP Singh clash over Harmu drain]

1 Min Read

बोले मिथिलेश ठाकुर – संवेदक से अच्छे रिश्ते जरूरी

रांची। हरमू नदी के जीर्णोद्धार कार्य को लेकर आज सदन में मंत्री मिथिलेश ठाकुर और विधायक सीपी सिंह की भिड़ंत हो गई।

मिथिलेश ठाकुर ने सवाल उठाया कि हरमू नाला का ठेकेदार कौन था? यह सीपी सिंह को बताना चाहिए। कहा कि संवेदक से अच्छे रिश्ते जरूरी हैं।

दरअसल यह सारी बातें अनंत ओझा के शहरी जलापूर्ति योजना से जुड़े सवाल पर हो रहे नोकझोंक के दौरान हुई। सीपी सिंह ने मंत्री मिथिलेश ठाकुर से योजना से जुड़े ठेकेदार का नाम पूछा था।

संवेदक को फोन कर काम के लिए बनाता हूं दवाब

मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि मैं खुद संवेदक को फोन करता हूं, उन्हें काम के लिए दबाव बनाता हूं। ये गलत नहीं है।

मंत्री ने कहा कि बहुत जल्द काम पूरा कर लिया जाएगा। संवेदक के साथ अच्छे रिश्ते जरूरी हैं।

इसे भी पढ़ें

अनंत ओझा बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों के जरिये वोट जिहाद की तैयारी, सरकार ने माना कि 4 बांग्लादेशी पकड़े गए

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं