Minister Irfan Ansari: मंत्री इरफान अंसारी का दावा-झारखंड में लागू नहीं होगा वक्फ संशोधन एक्ट [Minister Irfan Ansari claims- Waqf Amendment Act will not be implemented in Jharkhand]

3 Min Read

Minister Irfan Ansari:

रांची। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने दावा किया है कि राज्य में वक्फ संशोधन कानून लागू नहीं होगा। उन्होंने इस एकर्ट के खिलाफ विरोध अभियान तेज कर दिया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा का तुगलकी फरमान नहीं चलने वाला है। अडाणी और अंबानी को वक्फ बोर्ड की जमीन बेचने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुस्लिम समाज के नकली हितैषी नहीं बनें।

Minister Irfan Ansari: हमारा समाज नहीं देता आपको वोटः

इरफान अंसारी ने कहा कि हमारा समाज ना तो आपको वोट देता है, ना ही हम आपसे कोई विशेष अपेक्षा रखता है। मोदी उन समाज और वर्गों के हितों की चिंता करें, जिन्होंने उनको अपना समर्थन दिया है। उनके विकास के लिए कार्य करें और उनको लेकर किए गए वादे धरातल पर उतारें। मुस्लिम समाज की जमीन और हमारे अधिकारों से दूर रहें, यही हमारे लिए पर्याप्त है। हमें हमारे हाल पर छोड़ दीजिए।

Minister Irfan Ansari: मोदी सरकार हमारे धर्मिख स्थलों पर कब्जा करना चाहती हैः

मंत्री इरफान ने कहा कि मोदी सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर मुसलमानों के धार्मिक स्थलों और वक्फ की संपत्तियों पर कब्जा जमाना चाहती है। झारखंड में ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।

Minister Irfan Ansari: रद करवाकर दम लेंगेः

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी इस अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़े हैं। अगर भाजपा को लगता है कि वह वक्फ बोर्ड की जमीनें जबरन हड़प लेगी तो यह उसकी भारी भूल है। जिस तरह राहुल गांधी के नेतृत्व में हमने किसान विरोधी कृषि कानूनों को वापस लेने पर मजबूर किया था, ठीक उसी तरह यह कानून भी रद करवाकर ही दम लेंगे।

उन्होंने कहा कि लोग धैर्य बनाए रखें और एकजुट होकर इस अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करें। झारखंड सरकार इस कानून को अपने राज्य में लागू नहीं होने देगी और हर हाल में वक्फ की संपत्तियों की रक्षा करेगी।

इरफान अंसारी ने कहा कि हमारे समुदाय की एक-एक इंच जमीन सुरक्षित रहेगी। भाजपा सरकार का यह तुगलकी फरमान झारखंड में नहीं चलेगा।

इसे भी पढ़े

Wakf Amendment Bill: वक्फ संशोधन बिल राज्यसभा से पास, अब राष्ट्रपति की सहमति के बाद बनेगा कानून

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं