हेमंत की बेल के लिए दस्तावेज लेकर कोर्ट पहुंचे मंत्री बसंत सोरेन [Minister Basant Soren reached the court with documents for Hemant’s bail]

1 Min Read

रांची। हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से बेल मिलने के बाद उनके छोटे भाई और राज्य सरकार के मंत्री बसंत सोरेन सिविल कोर्ट पहुंच गये हैं।

उनके साथ हेमंत सोरेन के अधिवक्ता और पार्टी के अन्य नेता भी सिविल कोर्ट पहुंचे हुए हैं। बसंत सोरेन बेल के लिए जरूरी दस्तावेज एवं अन्य कागजात लेकर रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑ मनी लाउंड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में पहुंचे हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक बसंत सोरेन हेमंत सोरेन के जमानतदार बनेंगे।

इसे भी पढ़ें

हेमंत सोरेन को जमानत देते हुए कोर्ट ने क्या कहा, जानिए पूरी बात

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं