बड़े भाई हेमंत से मिलने पहुंचे मंत्री बसंत सोरेन

2 Min Read

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई और झारखंड सरकार के मंत्री बसंत सोरेन गुरुवार को अपने बड़े भाई से मिले।

होटवार जेल में दोनों भाइयों की मुलाकात हुई। यह मुलाकात कई मायनों में अहम है। बताया जा रहा है कि टिकट बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों के बीच गंभीर बातचीत हुई है।

बताते चलें कि झारखंड में इंडिया महागठबंधन के सबसे महत्वपूर्ण घटक झामुमो ने अब तक उम्मीदवार को लेकर पत्ते नहीं खोले हैं।

जेल से हेमंत सोरेन ने सीएम चंपाई सोरेन के लिए भी महत्वपूर्ण संदेश भिजवाकर सिर्फ योग्य लोगों को ही टिकट देने को कहा है।

ऐसे में इस मुलाकत में इन्हीं सारी बातों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि बसंत सोरेन अपने बड़े भाई हेमंत सोरेन के काफी करीब हैं।

बसंत सोरेन अक्सर मंच पर भाषण देते हुए अपने बड़े भाई का नाम लेकर भावुक हो जाते हैं।

मालूम हो कि हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी 31 जनवरी को हुई है। तब से वह जेल में हैं। इसलिए कभी उनकी पत्नी कल्पना तो कभी परिवार के बाकी सदस्य मुलाकात करने बीच -बीच में जाते रहते हैं।

इसे भी पढ़ें

निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ उतरा झारखंड छात्र संघ, शिक्षा सचिव को लिखा पत्र

Share This Article
Exit mobile version