मंत्री आलमगीर आलम पहुंचे ईडी आफिस, पूछताछ शुरू

1 Min Read

रांची। झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम से आज ED पूछताछ करेगी।

जांच एजेंसी ने समन भेजकर उन्हें सुबह 11 बजे हिनू स्थित क्षेत्रीय कार्यालय बुलाया था। वे 15 मिनट पहले ही ED ऑफिस पहुंच गए।

बता दें कि टेंडर कमीशन मामले में ईडी ने आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल, उसके नौकर समेत 6 ठिकानों पर 6 मई को रेड की थी। वहीं 7 मई संजीव लाल के करीबियों के यहां छापा मारा था।

इस कार्रवाई में संजीव लाल के सहायक जहांगीर के यहां से करीब 35 करोड़ रुपए कैश बरामद हुआ था।

जिसके बाद ईडी ने 6 मई संजीव लाल और उनके सहायक जहांगीर को गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल दोनों ईडी की रिमांड पर हैं।

पूछताछ में उन्होंने कई अहम जानकारियां दी है। अब ईडी आलमगीर आलम से पूछताछ करके इस मामले में अहम जानकारियां जुटाने का प्रयास कर रही है।

आलमगीर आलम को पीएमएलए के तहत अपना बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है। मनी लॉन्ड्रिंग की जांच ग्रामीण विकास विभाग में कथित अनियमितता से संबंधित सवाल भी आलमगीर आलम से किए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें

नक्सल इलाकों में नहीं दिखा डर, धड़ाधड़ पड़े वोट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं