Metropolitan Coordinator Circle:
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने पार्टी संगठन को मजबूत करने और रांची शहर में राजनीतिक गतिविधियों को और अधिक गतिशील बनाने के उद्देश्य से महानगर संयोजक मंडली का विस्तार कर दिया है। केंद्रीय समिति के निर्देश पर जारी नई अधिसूचना में कुल 32 नए सदस्यों को शामिल किया गया है। इस विस्तार को आगामी नगर निकाय और विधानसभा चुनावों को देखते हुए एक महत्त्वपूर्ण रणनीतिक कदम माना जा रहा है।
संयोजक मंडली में शामिल हुए ये प्रमुख नाम:
अधिसूचना के अनुसार नई संयोजक मंडली में शामिल प्रमुख सदस्यों में हैं—
अश्विनी शर्मा, पवन जेडिया, डॉ. हेमलाल मेहता “हेमू”, नयनतारा उरॉव, फरीद खान, विरू तिर्की, रोशन कुमार, अफरोज अंसारी, मनिन्दर सिंह, रामशरण तिर्की, प्रदीप मिर्धा, मधु तिर्की, विक्रम सिंह, रतिश द्विवेदी, अरुण वर्मा, आशुतोष कुमार “सोनू”, अंकिता वर्मा, विजय महतो, शमशाद मल्लीक, सुष्मा वरदेवा, कुलदीप कुमार, अनुप सिंह, जितेन्द्र गुप्ता, मो. साजिद, विश्वजीत गोप, वीरू साहु, विक्की यादव, आशुतोष गोस्वामी, संध्या गुड़िया, आरीज अंसारी और नसीम गद्दी (पप्पू)।इस नई टीम के गठन से रांची महानगर में पार्टी के कार्यों को अधिक समन्वित और सक्रिय ढंग से आगे बढ़ाने की उम्मीद है।
15 दिनों में वार्ड समितियों का पुनर्गठन अनिवार्य:
केंद्रीय समिति ने निर्देश दिया है कि नई संयोजक मंडली के सदस्य 15 दिनों के भीतर सभी वार्ड समितियों का गठन या पुनर्गठन पूरा करें। वार्ड समितियों की पूरी सूची को महानगर संयोजक मंडली की कार्यवाही पुस्तिका के साथ केंद्रीय कार्यालय भेजना होगा।
साथ ही, नई संयोजक मंडली के सभी सदस्यों को पार्टी के दैनिक कार्यक्रमों, नीतिगत निर्णयों और संगठनात्मक फैसलों में सामूहिक निर्णय लेने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यदि किसी मुद्दे पर सहमति नहीं बनती है, तो मामला सीधे केंद्रीय नेतृत्व के पास भेजा जाएगा।
संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का लक्ष्य:
JMM का यह कदम रांची महानगर में पार्टी संरचना को मजबूत बनाने, जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल बढ़ाने और आगामी चुनावों के लिए संगठन को तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

