झारखंड में सीटों के बंटवारे पर सीएम चंपई और कांग्रेस के नेताओं की बैठक

1 Min Read

रांची, एजेंसियां। राज्य के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष चम्पाई सोरेन की अध्यक्षता में गठबंधन की अहम बैठक हुई।

झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर , प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ,मंत्री आलमगीर आलम और झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय के साथ हुई इस बैठक में लोकसभा चुनाव- 2024 में झारखंड में सीट शेयरिंग और साझा रणनीति को लेकर सकारात्मक माहौल में विचार विमर्श हुआ।

इस बात पर सहमति बनी कि बहुत जल्द गठबंधन दलों के बीच सीटों की घोषणा कर दी जाएगी।

इसे लेकर झारखंड में गठबंधन के दलों के बीच सहमति बन चुकी है। इस मौके पर राज्यसभा चुनाव- 2024 और ताजा राजनीतिक हालात पर भी चर्चा हुई।

इसे भी पढ़ें 

पीएम मोदी ने 1000 दीदियों को ड्रोन सौंपा, कहा-कांग्रेस ने मेरा मजाक उड़ाया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं