MCC कमांडर नकुल यादव और दिलीप चन्द्रवंशी को 7 साल की सजा [MCC commander Nakul Yadav and Dilip Chandravanshi sentenced to 7 years]

1 Min Read

50 हजार का जुर्माना भी लगा

रांची। रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त दीवाकर पाण्डेय की कोर्ट ने MCC के एरिया कमांडर नकुल यादव और दिलीप चन्द्रवंशी को 7 साल की सश्रम कारावास की सजा और 50 हजार का जुर्माना लगाया गया।

अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि जुर्माना नहीं देने की स्थिति में दोषी को 7 माह का अतिरिक्त कारावास होगी।

नकुल यादव के खिलाफ रांची जिला के खलारी थाना में वर्ष 2002 में कांड संख्या 42 दर्ज किया गया था।

इस केस का ट्रायल POTA के तहत चला। इस केस में अभियोजन की ओर से कुल 7 गवाहों की गवाही करवाई गई।

अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक बी. एन. शमी नेपक्ष रखा और बहस की।

इसे भी पढ़ें

POTA में MCC कमांडर तिलक साहू को 8 साल की सजा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं