मत्स्य महोत्सव-2025 संपन्न, मंत्री शिल्पी बोली- मछली पालन में आत्मनिर्भर बनेगा झारखंड [Matsya Mahotsav-2025 concluded, Minister Shilpi said- Jharkhand will become self-reliant in fish farming]

2 Min Read

Matsya Mahotsav-2025:

रांची। झारखंड सरकार के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा आयोजित झारखंड मत्स्य महोत्सव-2025 दुरुवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण PM-MKSSY योजना के अंतर्गत नवगठित मत्स्य सहकारी समितियों को सशक्त करने हेतु वित्तीय सहायता का वितरण रहा।

Matsya Mahotsav-2025 मत्स्य पालन सरकार की प्राथमिकताः

मौके पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा, “झारखंड में मत्स्य पालन का क्षेत्र सरकार की प्राथमिकता में है। पिछले कुछ वर्षों में मत्स्य पालन में 40 प्रतिशत की वृद्धि उत्साहजनक है। विभाग इस क्षेत्र को संगठित तौर पर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Matsya Mahotsav-2025 विभाग निरंतर कर रहा प्रयासः

उन्होंने कहा कि विभाग नीतियों के निर्माण और योजनाओं के बेहतर चयन के माध्यम से मत्स्य पालकों की समस्याओं और चुनौतियों का समाधान करने की दिशा में प्रयासरत है।
“मैंने स्वयं मत्स्य पालकों से संवाद कर उनके सुझावों को संकलित किया है।

उनके सकारात्मक और दूरदर्शी सुझावों को नीति निर्माण में अवश्य शामिल किया जाएगा।” मंत्री तिर्की ने विश्वास जताया कि इस सहभागिता से राज्य में मत्स्य उत्पादन की क्षमता में उल्लेखनीय विकास होगा और झारखंड मत्स्य उत्पादन में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेगा। इस अवसर पर कांके विधायक सुरेश बैठा, मत्स्य पालक, सहकारी समिति के सदस्य एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में रांची के आदित्य ने दिखाया दम, मिला तीसरा स्थान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं