चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम में सुरक्षा बलों ने टोंटो थाना क्षेत्र से एक बार फिर 5 किलो का आईईडी विस्फोटक बरामद किया है।
भाकपा माओवादियों द्वारा सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए इस तरह के विस्फोटक जिले के टोंटो और गोइलकेरा थाना क्षेत्र में जंगलों में लगाया गया था। जिसे पिछले कई महीने से सुरक्षा बल ढूंढ कर निकल रहे हैं।
बता दें कि आज से ही नक्सलियों का शहीद सप्ताह शुरू हुआ है। इसे लेकर सुरक्षा बल अभियान चला रहे हैं। इस दौरान पहले ही दिन आइइडी बम बरामद किया गया। सुरक्षा बलों ने बम को डिसफ्यूज कर दिया है।
10 महीने से चल रहा अभियान
10 अक्टूबर 2023 से संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान रविवार को टोन्टो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका और प्रधान घाट के आस-पास जंगल पहाड़ी क्षेत्र से 5 किलोग्राम का 1 आईईडी बरामद किया गया, जिसे सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता की सहायता से नष्ट कर दिया गया।
इसे भी पढ़ें
नक्सलियों का शहीदी सप्ताह शुरू, चाईबासा में नक्सलियों ने की जमकर पोस्टरबाजी








