लातेहार में पांच लाख का इनामी माओवादी कमांडर गिरफ्तार

1 Min Read

रांची। झारखंड के लातेहार जिले की पुलिस ने पांच लाख के इनामी माओवादी नक्सली कमांडर नेशनल भुइयां उर्फ जीनियस को गिरफ्तार किया है।

लातेहार के एसपी अंजनी अंजन ने यह जानकारी दी। नेशनल भुइयां के खिलाफ लातेहार के अलग-अलग थानों में 11 मामले दर्ज हैं।

वह लोकसभा की चुनावी प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए लातेहार के मिरचइया और लोहरगढ़ा जंगल में अपने दस्ते के साथ रणनीति बनाने में जुटा था।

पुलिस ने गुप्त सूचना के अनुसार जैसे ही जंगल में छापेमारी की, नक्सली भागने लगे। पुलिस ने इनमें से एक को दबोचा, जिसकी पहचान नेशनल भुइयां के रूप में हुई।

प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन में उसका ओहदा सब जोनल कमांडर का है। उसे इस इलाके में सक्रिय मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर छोटू खरवार का राइट हैंड माना जाता है।

पुलिस की छापेमारी टीम की अगुवाई एसडीपीओ वेंकटेश कुमार कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें

ठाकुर गांव से चार धाम की यात्रा को निकली दो बसें दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत, आधा दर्जन तीर्थयात्री घायल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं