रांची। राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की है।
राज्य के अलग-अलग जिलों में पदस्थापित और प्रस्थापन के लिए प्रतीक्षारत अंचल अधिकारियों की ट्रांसफ़र पोस्टिंग हुई है।
राज्य सरकार ने 15 अंचल अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग की है। इसके अनुसार, उज्जल सोरेन को ओरमांझी सीओ के पद पर नियुक्त किया गया।
विजय कुमार दास को टंडवा सीओ नियुक्त किया गया है। सुनील कुमार को सरायकेला सीओ के पद पर नियुक्त किया गया है। धर्मेंद्र कुमार दुबे को गोविन्दपुर सीओ नियुक्त किया गया है।
इसे भी पढ़ें
लंदन में बीजेपी और पीएम मोदी के समर्थन में निकाली गई कार रैली

