आज झारखंड कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर [Many important proposals will be approved in Jharkhand cabinet meeting today]

1 Min Read

रांची। 29 अगस्त 2024 यानि आज झारखंड कैबिनेट की बैठक होनी है। विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले हो रही इस कैबिनेट में कई अहम फैसलों पर मुहर लग सकती है।

बैठक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की तरफ से सूचित किया गया है कि मंत्रिपरिषद की बैठक गुरुवार 29 अगस्त को अपराह्न 4:00 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन ) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।

पिछली बार कैबिनेट की बैठक 7 अगस्त को आहूत की गई थी। जिसमें 37 प्रस्तावों पर मुहर लगी थी।

इसे भी पढ़ें

29 अगस्त को झारखंड कैबिनेट की बैठक

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं