हजारीबाग में मनीष जायसवाल 52432 वोटों से आगे [Manish Jaiswal Lead]

2 Min Read

हजारीबाग। हजारीबाग लोकसभा में तीसरे राउंड की गिनती पूरी हो गयी है।

कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश भाई पटेल को 49159 और भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल को तीसरे राउंड में 101591 वोट मिला है।

वहीं संजय मेहता को 16153 मत मिला है। मनीष जायसवाल 52432 वोट से आगे हैं। इससे पहले दूसरे राउंड में मनीष जायसवाल को 76374 वोट और जेपी पटेल 42079 मत मिले थे।

मनीष लगभग 34295 वोट से आगे चल रहे थे। पहले राउंड में मनीष जायसवाल को 29697 वोट मिले थे। वहीं जय प्रकाश भाई पटेल को 17311 वोट मिले थे।

तीसरे राउंड के बाद प्रत्याशियों को मिले वोट की संख्या :

जय प्रकाश भाई पटेल (कांग्रेस) : 13715

मनीष जायसवाल (भारतीय जनता पार्टी) : 38380

मो मोईन उद्दीन अहमद (बहुजन समाज पार्टी) : 354

अनिरुद्ध कुमार (कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया): 455

कुंज बिहारी कुमार (लोकहित अधिकार पार्टी):-175

छठी देवी (अखिल भारतीय परिवार पार्टी):-127

निशांत कुमार सिन्हा (पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया(डेमोक्रेटिक):-133

प्रकाश सोनी (भारतीय आजाद सेना):-51

भुनेश्वर बेदिया (समता पार्टी):-56

राज कुमार (झारखंड पार्टी):-97

श्याम बिहारी प्रजापति (भागीदारी पार्टी (पी):-83

अभिषेक कुमार (निर्दलीय):-125

मनोज कुमार बेदिया (निर्दलीय):-99

विनोद कुमार राणा (निर्दलीय):-229

शशि भूषण केसरी (निर्दलीय):-793

संजय कुमार मेहता (निर्दलीय):-6663

मो सेराज (निर्दलीय):-273

नोटा:-517

कुल मतों की संख्या:- 62325

इसे भी पढ़ें

धनबाद में ढुल्लू महतो 48395 वोट से आगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं