राहुल गांधी से मिली मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, दी संगठन की जानकारी [Mandar MLA Shilpi Neha Tirkey met Rahul Gandhi, gave information about the organization]

1 Min Read

रांची। मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विशेष आमंत्रण पर बुधवार को नयी दिल्ली में उनसे मुलाकात की।

शिल्पी ने कहा कि उन्होंने राहुल गांधी से बस एक ही बात कही कि कांग्रेस देश में लोगों के दिलों में है और जनमानस की भावनाओं को समझकर यदि रणनीति तैयार की जाये तो इसके अच्छे नतीजे आयेंगे।

साथ ही अनेक वैसी जटिल समस्याओं के समाधान में सहायता मिलेगी जो पिछले 10 साल में पैदा हुई हैं।

राहुल गांधी ने बुलाया था

13 अगस्त को फोन पर राहुल गांधी के कार्यालय ने शिल्पी नेहा तिर्की को बुधवार को एक विशेष बैठक और मुलाकात के लिये आमंत्रित किया था।

मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने शिल्पी नेहा तिर्की से झारखंड में कांग्रेस की संगठनात्मक स्थिति के साथ ही सरकार की गतिविधियों की भी जानकारी ली।

राहुल ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में आने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र एकजुटता के साथ इंडिया गठबंधन चुनाव लड़ेगा और लोगों को सच्चाई तथा ज़मीनी हक़ीक़त बताने की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें

राहुल बोले- ED मेरे खिलाफ कर रही साजिश, आये तो चाय पिलाऊंगा

Share This Article
Exit mobile version