मंडल मुर्मू को गृह मंत्रालय से मिली X कैटेगरी की सुरक्षा [Mandal Murmu got X category security from Home Ministry]

1 Min Read

सिर काटने की मिली थी धमकी

रांची। बीजेपी में शामिल हुए वीर शहीद सिदो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू को बीते दिन सिर काटने की धमकी मिली थी। धमकी मिलने के बाद मंडल मुर्मू को गृह मंत्रालय ने एक्स कैटेगरी की सुरक्षा दी है।

दरअसल सीएम सह बरहेट विधानसभा से झामुमो प्रत्याशी हेमंत सोरेन के प्रस्तावक मंडल मुर्मू के भाजपा में शामिल होने के बाद पिछले छह नवंबर को सेल्स एंड सर्विस नामक व्हाट्सएप ग्रुप में मंडल मुर्मू का सिर काटने पर 50 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गयी थी।

इसका स्क्रीनशॉट वायरल होते ही दुमका पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया था।

वहीं मंडल मुर्मू ने राज्य और केंद्र सरकार से सुरक्षा की मांग की थी, जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें एक्स कैटेगरी की सुरक्षा दी है।

इसे भी पढ़ें

शहीद सिदो कान्हु के वंशज मंडल मुर्मू पहुंचे भाजपा प्रदेश कार्यालय

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं