पलामू की ममता भुईंया ने ली राजद की सदस्यता

IDTV Indradhanush
1 Min Read

रांची : पलामू निवासी ममता भुईंया ने रविवार को राजद की सदस्यता ग्रहण की।

राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री और राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के समक्ष राजद की सदस्यता ग्रहण किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने ममता भुईंया को सदस्यता दिलायी। इस दौरान लालू प्रसाद यादव ने कहा कि पार्टी के लिए काम करो और राजद को मजबूत करो। राजद के संगठन को मजबूत करो।

फिरकाप्रस्त ताकतों को इस बार सत्ता से दूर करना है इसलिए एक साथ सभी मिलकर महागठबंधन के लिए तन मन से काम करना है और भाजपा मुक्त देश बनाना है।

वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव को निर्देश दिया कि सत्ता से भाजपा को हटाना है, इसलिए सभी नेता कार्यकर्ता एकजुटता के साथ काम करो और पार्टी को धारदार और मजबूत करने में लग जाओ।

इस अवसर पर झारखंड प्रभारी और पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद यादव, गोड्डा के पूर्व विधायक तथा राजद के प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें

बिहार में महागठबंधन के समर्थन में खामोश लहर है: तेजस्वी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं