पलामू। लोकसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ते ही इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग पर छाया धुंधलका छंटने लगा है।
पलामू लोकसभा सीट से इस बार I.N.D.I.A गठबंधन की ओर से RJD की प्रत्याशी मैदान में होंगी। RJD की ममता भुइयां चुनावी मैदान में उतरेंगी।
यह जानकारी राजद के पलामू जिला अध्यक्ष मोहन विश्वकर्मा ने दी है। हालांकि अब तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पलामू जिलाध्यक्ष मोहन विश्वकर्मा ने बताया कि ममता भुइयां पार्टी की उम्मीदवार होंगी। राष्ट्रीय जनता दल पलामू से लोकसभा चुनाव लड़ेगा।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल ने पलामू लोकसभा सीट से चुनाव की तैयारी लगभग पूरी कर ली है। हालांकि सीट शेयरिंग को लेकर अभी घोषणा होना बाकी है।
बता दें कि ममता भुइयां पलामू के मेदिनीनगर के सिंगरा की रहने वाली हैं। कुछ दिन पहले ही राजद में आई हैं।
उन्हें राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव और उनकी बेटी मीसा भारती ने पार्टी में शामिल कराया था। इससे पहले वह बीजेपी में थी।
बता दें कि बीजेपी ने झारखंड की 11 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। वहीं इंडिया गठबंधन ने अब तक कुछ भी खुलासा नहीं किया है।
इसे भी पढ़ें

