CM Hemant Soren
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रोजेक्ट भवन में आयोजित की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा कर निर्णय लिया जा सकता है। खासतौर पर पेसा नियमावली से संबंधित प्रस्ताव को कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत किए जाने की संभावना है, जिस पर अंतिम मुहर लग सकती है। इसके अलावा ग्रामीण विकास, स्थानीय शासन व्यवस्था और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर भी अहम फैसले लिए जा सकते हैं। बैठक समाप्त होने के बाद कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णयों की आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

