सहायक पुलिसकर्मियों के मामले में सरकार के जवाब से संतुष्ट नहीं माले विधायक [Male MLA not satisfied with government’s response in the case of assistant policemen]

1 Min Read

रांची। सहायक पुलिसकर्मियों की मानदेय वृद्धि और नियुक्ति में प्राथमिकता को लेकर सरकार का जवाब स्पष्ट नहीं है।

भाकपा माले विधायक विनोद सिंह के सवाल पर सरकार ने जवाब देते हुए कहा कि सहायक पुलिस के विभिन्न मांगों के संदर्भ में सरकार द्वारा गठित समिति में शामिल विधायक और सहायक पुलिसकर्मी के प्रतिनिधि के साथ हुए समझौता के क्रम में कार्रवाई जारी है।

विनोद सिंह ने पूछा था कि क्या सरकार सहायक पुलिसकर्मी की सेवा विस्तार, मानदेय वृद्धि और स्थायी नियुक्ति में प्राथमिकता देने का विचार रखती है?

क्या हुआ था समझौता

बता दें कि सरकार के साथ हुए समझौते के बाद सहायक पुलिसकर्मियों का आंदोलन स्थगित कर दिया। सरकार के प्रतिनिधि के साथ हुई बातचीत के बाद यह तय हुआ कि सहायक पुलिसकर्मियों के मानदेय में 30 फीसदी की बढ़ोत्तरी की जाएगी।

मतलब करीब 3000 रुपये की बढोत्तरी मानदेय में प्रतिमाह सहायक पुलिसकर्मियों की बढ़ोत्तरी हो जायेगी। साथ ही साथ उन्हें सिपाही के तर्ज पर छुट्टी भी दी जाएगी। सिपाही के तर्ज पर वर्दी भत्ता भी दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें

सहायक पुलिसकर्मी बोले- कैबिनेट में प्रस्ताव पास होगा, तभी खत्म होगा आंदोलन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं