चाईबासा में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, जंगल से 18 IED बरामद [Major action by security forces in Chaibasa, 18 IEDs recovered from the forest]

2 Min Read

Security forces in Chaibasa:

रांची। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। चाईबासा और खूंटी जिलों की सीमावर्ती जंगली पहाड़ी क्षेत्र कोचांग में संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ, चाईबासा पुलिस और खूंटी पुलिस की संयुक्त टीम ने 18 इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद किए हैं। सभी IED का वजन लगभग तीन किलो प्रति यूनिट था और इन्हें नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से छिपाकर रखा गया था।

Security forces in Chaibasa:अधीक्षक राकेश रंजन ने दी खुफिया जानकारी

चाईबासा पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को इस संबंध में खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर अभियान चलाया गया। एसपी ने बताया कि सूचना मिली थी कि भाकपा (माओवादी) से जुड़े नक्सली गोला-बारूद जंगल में छिपाकर रखे हुए हैं, जिससे सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाया जा सके। इसके बाद इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च अभियान चलाया गया और सभी IED को खोज निकालकर सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया गया।

Security forces in Chaibasa:सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और समन्वय का उदाहरण है

यह अभियान सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और समन्वय का उदाहरण है, जिससे एक बड़ी साजिश को टाल दिया गया। पिछले कुछ महीनों में पश्चिमी सिंहभूम और आस-पास के क्षेत्रों में नक्सलियों की गतिविधियों में कमी लाने के लिए लगातार ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

इसे भी पढ़ें

चाईबासा में पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़, ओडिशा से लूटा गया विस्फोटक बरामद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं