चाईबासा में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

2 Min Read

चाईबासा। चाईबासा में पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के 7 बंकर ध्वस्त कर दिए हैं।

पुलिस ने चाईबासा के टोंटो थानाक्षेत्र अंतर्गत वनग्राम, जिम्की और इंकीर के आसपास दुर्गम जंगली इलाकों में तलाशी अभियान चलाकर नक्सलियों के बंकरों को ध्वस्त किया।

एसपी आशुतोष शेखऱ के अनुसार नक्सलियों के खिलाफ जारी अभियान के दौरान यह कामयाबी मिली है। इन बंकरों में 70 नक्सलियों के छिपने की जगह बनाई गई थी।

अभियान के दौरान बंकरों से नक्सलियों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री भी बरामद की गई है। 2 काली नक्सली वर्दी, 1 नक्सली वर्दी, 30 पुल प्रेशर आईईडी मैकेनिज्म, 16 नक्सली साहित्य, 1 मुंडारी पुस्तक, 1 सिरींज आईईडी, 2 मैकेनिज्म, एमिनेशन पाउच, 1 खाकी जैकेट और 76 नक्सली बैनर सहित अन्य सामग्री बरामद की गई है।

बता दें कि झारखंड में लगातार नक्सल विरोधी अभियान जारी है। दुर्गम जंगली इलाकों में नक्सलियों के बंकर ध्वस्त किए जा रहे हैं।

लातेहार, लोहरदगा, चतरा, गढ़वा और चाईबासा सहित अन्य नक्सल प्रभावित इलाकों में उग्रवादियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

झारखंड में ऑपरेशन ऑक्टोपस और ऑपरेशन बुल के जरिए नक्सलवाद के खात्मे का अभियान चलाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

बिहार में स्कूलों की टाइमिंग को लेकर बवाल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं