Mainiyan Samman Yojana
रांची। मंईयां सम्मान योजना की लाभार्थी महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। क्रिसमस से पहले योजना की 16वीं किस्त की राशि खातों में भेजी जाने लगी है। कई लाभार्थियों के बैंक खातों में 2500 रुपये की रकम खटाखट पहुंच रही है, जिससे महिलाओं के चेहरों पर खुशी साफ देखी जा रही है। गौरतलब है कि इस किस्त का लाभ केवल उन्हीं लाभार्थियों को मिल रहा है, जिनका बैंक खाता आधार से लिंक है और डीबीटी (Direct Benefit Transfer) विकल्प सक्रिय है। साथ ही योजना से जुड़ी सभी सत्यापन प्रक्रियाएं पूरी होना अनिवार्य है।
विभागीय गाइडलाइन के अनुसार भेजी गई राशि
विभाग की गाइडलाइन के मुताबिक, 16वीं किस्त उन्हीं खातों में भेजी गई है, जिनमें आधार आधारित सिंगल बैंक खाता हो, योजना का सत्यापन पूरा हो चुका हो, आधार कार्ड और राशन कार्ड आपस में लिंक हों और आवेदन फॉर्म में दी गई सभी जानकारियां सही हों।
ऐसे चेक करें 16वीं किस्त का स्टेटस
सबसे पहले मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट mmmsy.jharkhand.gov.in पर जाएं। होमपेज पर Login विकल्प पर क्लिक करें। आधार नंबर या एप्लीकेशन आईडी से लॉग इन करें। किस्त स्थिति जांचें सेक्शन पर जाएं। यहां आपको यह जानकारी मिल जाएगी कि राशि आपके खाते में भेजी गई है या नहीं।
यदि राशि ट्रांसफर हो चुकी है, तो बैंक से जुड़े मोबाइल नंबर पर SMS अलर्ट भी मिलेगा। इसके अलावा लाभार्थी अपनी बैंक पासबुक अपडेट, नेट बैंकिंग, Google Pay, PhonePe या नजदीकी CSC केंद्र के माध्यम से भी भुगतान की स्थिति जांच सकते हैं।
योजना की 16वीं किस्त जारी होने से राज्य की हजारों महिलाओं को त्योहार से पहले आर्थिक राहत मिली है।








