15 अप्रैल को जारी होगी मंईयां सम्मान योजना की 9वीं किस्त,पिछली राशि नहीं मिलने वालों को मिलेगा ₹10,000 [The 9th installment of Maiya Samman Yojana will be released on April 15, those who did not get the previous amount will get ₹ 10,000]

3 Min Read

Maiya Samman Yojana:

रांची। झारखंड सरकार की चर्चित मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर आई है। राज्य सरकार ने घोषणा की है कि 15 अप्रैल 2025 को इस योजना की 9वीं किस्त की राशि लाभुक महिलाओं के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। इसके साथ ही, जिन महिलाओं को पिछली किस्त में ₹7500 की राशि तकनीकी कारणों या किसी त्रुटि के चलते नहीं मिली थी, उन्हें इस बार ₹10,000 तक की राशि एकमुश्त मिल सकती है।

अब तक, राज्य सरकार इस योजना के तहत 8 किस्तों की राशि लाभार्थियों के खातों में भेज चुकी है, और लंबे समय से लाभार्थी महिलाओं को 9वीं किस्त का इंतजार था। सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि पिछली किस्त से वंचित महिलाओं को इस बार बकाया राशि और इस किस्त की राशि मिलाकर ₹10,000 का भुगतान किया जाएगा।

Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना का उद्देश्य

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा शुरू की गई यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को हर तीन महीने में ₹2500 की सम्मान राशि दी जाती है। सरकार ने योजना को बंद करने की अफवाहों का खंडन करते हुए कहा है कि वित्तीय चुनौतियों के बावजूद इस योजना को जारी रखने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Maiya Samman Yojana:योजना में वंचित महिलाओं के लिए राहत

सभी महिलाओं को सलाह दी गई है कि वे अपने आवेदन की स्थिति की पुनः जांच करें और संबंधित विभाग से संपर्क में रहें। इस बार यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वे महिलाएं जिनके खातों में पिछली किस्त की राशि नहीं आई, उन्हें भी 9वीं किस्त और पिछली बकाया राशि के साथ एकमुश्त ₹10,000 मिलेंगे।

अधिकारियों का कहना है कि 15 अप्रैल तक अधिकांश लाभार्थियों के खातों में राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। राज्यभर की हजारों महिलाएं इस योजना से लाभान्वित हो रही हैं और उनके लिए यह तारीख काफी महत्वपूर्ण साबित होने वाली है।

इसे भी पढ़ें

मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों से अपील, जरूर कराएं भौतिक सत्यापन 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं