Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना की डबल किश्त इस तारीख को मिलेगी

Anjali Kumari
2 Min Read

Maiya Samman Yojana

रांची। मंईयां सम्मान योजना की लाभुक महिलाओं के लिए खुश खबरी है। जिन महिलाओं को अब तक 17वीं किस्त की राशि नहीं मिल पाई थी, उनके लिए सरकार ने राहत भरी खबर दी है। सरकार अब दो महीने की राशि एक साथ उनके बैंक खातों में ट्रांसफर करने जा रही है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि 17वीं और 18वीं किस्त की रकम 15 जनवरी से 20 जनवरी के बीच सीधे लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जाएगी। जिन महिलाओं के बैंक खाते आधार और NPCI से सही तरीके से लिंक हैं, उन्हें बिना किसी रुकावट के पैसा मिल जाएगा।

खाते में जायेगी 5000 रुपेय की राशि

इस बार दो किस्तों को मिलाकर ₹5000 सीधे खातों में भेजा जाएगा। योजना के तहत हर महीने मिलने वाली ₹2500 की सहायता को जोड़कर सरकार ने दो किस्तें एक साथ देने का फैसला किया है। इससे महिलाओं को घर का खर्च, बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा की जरूरतें पूरा करने में मदद मिलेगी।

भुगतान स्टेटस ऐसे देखें:

मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर लॉगिन विकल्प चुनें और आवेदन संख्या या आधार नंबर दर्ज करें।
पासवर्ड डालकर लॉगिन करें, डैशबोर्ड खुल जाएगा।
“आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” सेक्शन में जाएं।
मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP प्राप्त करें।
OTP डालकर सत्यापन करें, इसके बाद स्क्रीन पर किस्त से जुड़ी पूरी जानकारी दिख जाएगी।
जैसे ही पैसा बैंक खाते में आएगा, मोबाइल नंबर पर SMS भी भेजा जाएगा, जिससे भुगतान की पुष्टि होगी।

Share This Article