रांची। मंईयां योजना का आवेदन अब ऑफलाइन भी जमा होगा। साथ ही इसके आवेदन की तिथि 15 दिसबंर तक बढ़ा दी गई है।
झारखंड कैबिनेट ने ‘झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ की मानक संचालन प्रक्रिया में बदलाव को मंजूरी दे दी है।
इसके लिए आवेदन अब ऑफलाइन भी जमा किए जा सकते हैं। पंचायत एवं आंगनबाडी केन्द्रों पर भी आवेदन जमा किये जा सकते हैं।
आवेदन के बाद रसीद भी मिलेगी
आवेदन जमा होने के बाद इसकी रसीद भी दी जायेगी। इसके बाद आवेदन ऑनलाइन जमा होगा।
साथ ही सभी प्रखंडों में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये गये हैं कि आवेदन प्रक्रिया की निगरानी सख्ती से करें, ताकि बिचौलिये इसमें हावी न हो सकें।
अवैध वसूली करने वाले बिचौलियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। बता दें कि पिछले दिनों चान्हो प्रखंड के पतरातू गांव में एक कमर्चारी को ग्रामीणों से आवेदन के नाम पर 50-50 रुपये वसूलते हुए विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने खुद पकड़ा था।
इसके बाद उन्होंने बीडीओ को उस कर्मचारी के खिलाफ एफ़आईआर करने का निर्देश दिया था।
इसे भी पढ़ें
सीएम हेमंत बोले-मंईयां सम्मान योजना के लिए 15 अगस्त तक लगेगा कैंप, बिचौलियों से रहें सावधान









