सीएससी में नहीं भरा जाएगा मंईयां सम्मान योजना का फॉर्म [Maina Samman Yojana form will not be filled in CSC]

1 Min Read

रांची। मंईयां सम्मान योजना का फॉर्म अब सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) में नहीं भरा जा सकेगा। राज्य सरकार ने सीएससी के साथ समझौता रद्द कर दिया है।

महिला बाल विकास विभाग की निदेशक समीरा एस के हस्ताक्षर से जारी आदेश में कहा गया है कि 31 दिसंबर 2024 के बाद सीएससी के जरिये आवेदन लेने और उनके डिजिटलीकरण का काम बंद कर दिया गया है। अब सीएससी की सेवा की जरुरत नहीं है। नयी व्यवस्था के बारे में अब तक सरकार की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गयी है।

6 जनवरी को मंईयां सम्मान योजना की राशि का वितरणः

6 जनवरी को नामकुम के खोजा टोली में मंईयां सम्मान योजना का कार्यक्रम होना है। इसमें सीएम करीब 56 लाख महिलाओं के खाते में 2500-2500 रुपये ट्रांसफर करेंगे।

इसे भी पढ़ें

CSC के जरिए मंईयां सम्मान योजना का फॉर्म नहीं होगा भरा, नया आदेश जारी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं