रांची। क्रिकेट की दुनिया के बेताज बादशाह थाला यानी अपने माही उर्फ एमएस धोनी भले ही मैदान में ना हो, लेकिन उनका डंका आज भी बजता है। भले ही माही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ज्यादा सक्रिय नहीं हैं, लेकिन धोनी के फैंस उनकी एक-एक गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं।
इसी बीच धोनी का नया लुक वायरल हो गया है। इसने फैंस को दीवाना बना दिया है। यह लुक सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने शेयर किया है। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए एक खास नोट भी लिखा है। नए लुक में धोनी ने लंबे बालों के साथ हल्की सी दाढ़ी रखी हुई है। वह ब्लैक टी-शर्ट के साथ ब्लैक चश्मा लगाए नज़र आ रहे हैं। धोनी का ये लुक वाकई दीवाना बना देने वाला है।
आलिम हकीम ने नोट में लिखा
सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि हाँ.. ये हैं हमारे महेंद्र सिंह धोनी। किसी भी रचनात्मक व्यक्ति के लिए महेंद्र सिंह धोनी के साथ जुड़ना एक अद्भुत अवसर है। मैं हमेशा आभारी हूं कि मुझे उनके बालों को स्टाइल करके अपनी कला दिखाने का सम्मान मिला।
लेकिन, पिछले आईपीएल से पहले जब हर कोई अपने बालों को शार्प और छोटा कर रहा थास उस समय माही भाई ने मुझे अपनी एक छवि दिखाई, जो लंबे बालों के साथ उनकी एक फैनमेड छवि थी। मैं बस उस छवि से मोहित हो गया और उनसे बाल बड़े करने का अनुरोध किया।
उनके बाल लंबे हैं, हम दोनों ने एक-दूसरे से वादा किया कि बालों को नहीं छूएंगे और उन्हें बढ़ाते रहेंगे। फिर हम उन्हें काटेंगे और स्टाइल करेंगे। मैं माही भाई के लंबे बालों का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं।
हमने बालों के लिए एक बिल्कुल नई बनावटऔर रंग बनाने का फैसला किया। मुझे माही भाई के लिए यह सहज हेयर स्टाइल बनाने में बहुत मजा आया। इसलिए यहां मैं कुछ तस्वीरें शेयर कर रहा हूं, जो मैंने एक विज्ञापन फिल्म के लिए शॉट देने जाने से पहले क्लिक की थीं।








