विधानसभा चुनाव को लेकर महिला कांग्रेस रेस [Mahila Congress race regarding assembly elections]

IDTV Indradhanush
3 Min Read

रांची। विधानसभा चुनाव में झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी एक्शन प्लान के तहत काम करेगी।

झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह ने पत्रकारों को इसकी जानकारी दी। गुंजन सिंह ने कहा कि 24 जून को नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी एवं केसी वेणुगोपाल के साथ बैठक हुई।

इसमें झारखंड विधानसभा चुनाव– 2024 की तैयारी के लिए महिला कांग्रेस कमिटी को एक एक्शन प्लान के तहत कार्य करने की जिम्मेवारी दी गयी।

इस मौके पर पिंकी सिंह, सुनीता टोप्पो, अनिता सिन्हा, नीतू देवी, मेरी तिर्की, दिव्या मिंज मौजूद थीं।

ये काम करेगी महिला कांग्रेस कमिटी

गुंजन सिंह ने कहा कि एक्शन प्लान के तहत प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी सबसे पहले अगस्त माह में राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक करेगी।

जिसमें महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, झारखंड प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर मौजूद रहेंगे।

प्रखंड महिला कांग्रेस अध्यक्षों के लिए 3 दिनों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा। कहा कि एक्शन प्लान के तहत महिला कांग्रेस स्थानीय मुद्दों पर काम करेगी।

पार्टी की मैनिफेस्टो को जन जन पहुंचायेगी। महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए हेल्थ कैम्प लगाया जायेगा।

पेपरलीक मामले और महिला आरक्षण पर सांसद घेराव कार्यक्रम करेंगी। इसके साथ ही बढ़ती महंगाई, टोल टैक्स, भारतीय रुपया में गिरावट, मुहल्ला पदयात्रा एवं मेरा बूथ मेरी ज़िम्मेवारी पर विशेष रूप से महिला कांग्रेस कार्यक्रम होंगे।

मोदी का रिपोर्ट कार्ड जारी किया

गुंजन सिंह ने गठबंधन सरकार की ओर से महिलाओं को आर्थिक रूप सशक्त बनाने के लिए हर माह 1000 रुपये देने का फैसला किया है।

इसके साथ ही उन्होंने नरेंद्र मोदी के 15 दिनों का रिपोर्ट कार्ड भी जारी किया। जिसके तहत भीषण ट्रेन दुर्घटना, कश्मीर में आतंकवादी हमले, ट्रेनों में यात्रियों की दुर्दशा, नीट घोटाला, नीट पीजी निरस्त, यूजीसी नेट का पेपर लीक, दूध, दाल, गैस, टोल और महंगे, आग से धधकते जंगल, जल संकट और हीट वेव में इंतजाम न होने से मौतों का विरोध किया गया है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस की बैठक, राजेश ठाकुर दिल्ली रवाना

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं