महात्मा गांधी के सिद्धांत आज की दुनिया में भी प्रासंगिक : डॉ राम सिंह

1 Min Read

रांची: महात्मा गांधी के सिद्धांत आज की दुनिया में भी प्रासंगिक बने हुए हैं। गांधी जयंती मनाने का मकसद न केवल बापू को श्रद्धांजलि देना है, बल्कि युवा पीढ़ी के दिलों में उनके मूल्यों को स्थापित करना भी है। सोमवार को ये बातें दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल डॉ राम सिंह ने कहीं।

वे दिल्ली पब्लिक स्कूल में महात्मा गांधी की 154वीं जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की ओर से प्रतिपादित सत्य और अहिंसा के महत्त्वपूर्ण सिद्धांत वर्तमान संदर्भ में भी प्रासंगिक हैं।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. राम सिंह तथा समस्त शिक्षकेतर कर्मचारी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए विद्यालय परिसर में एकत्र हुए। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य डॉ. राम सिंह ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

गांधीवादी मूल्यों की भावना से प्रेरित होकर इस अवसर पर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छ और हरित पर्यावरण के महत्व को बढ़ावा देते हुए विद्यालय परिसर और आस-पास की सड़कों की सफाई में सक्रिय रुप से अपनी सहभागिता दिखाई। इस शुभ अवसर पर उन्होंने ने गांधी जी को श्रद्धांजलि भी अर्पित किया।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं