मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव आज दुमका में [Madhya Pradesh CM Mohan Yadav in Dumka today]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

BJP की परिवर्तन यात्रा में करेंगे शिरकत

दुमका,एजेंसियां: भाजपा की परिवर्तन यात्रा में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार यानि आज शिरकत करेंगे।

जिला के आउटडोर स्टेडियम में उनकी एक सभा भी आयोजित की जा रही है। उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी मौजूद होंगे। साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और इस क्षेत्र के सांसद, विधायक, अन्य प्रमुख नेता और पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष सह संथाल परगना प्रमंडल प्रभारी बालमुकुंद सहाय ने रविवार को सभा स्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए टीमवर्क और संगठनात्मक क्षमता का प्रदर्शन करना आवश्यक है।

नलिन सोरेन ने साधा निशानाः

इधर एमपी के सीएम के आगमन को लेकर दुमका से झारखंड मुक्ति मोर्चा के सांसद नलिन सोरेन ने निशाना साधते हुए कहा है कि यहां कोई भी आ जाए झारखंड मुक्ति मोर्चा को फर्क नहीं पड़ता।

संथाल परगना में हमारी स्थिति काफी मजबूत है. आने वाले विधानसभा चुनाव के बाद फिर से इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

झामुमो सांसद ने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद यहां आए थे पर नतीजा क्या हुआ यह सब जानते हैं।

झारखंड में भाजपा ने कई मुख्यमंत्री और केंद्रीय नेताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगा दिया है लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. संथाल क्षेत्र सहित पूरे झारखंड हमारी जीत पक्की है।

इसे भी पढ़ें

2 अक्टूबर को हजारीबाग आएंगे PM मोदी, परिवर्तन यात्रा रैली में होंगे शामिल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं