Heavy Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव, झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

2 Min Read
xr:d:DAF0IlaXjqw:6,j:3177698720896567346,t:23111414

Heavy Rain Alert:

रांची। झारखंड में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय है। बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में बने निम्न दबाव और अपर एयर सर्कुलेशन के कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में बुधवार से ही बारिश हो रही है। रांची समेत कई जिले इसकी चपेट में हैं।

अगले दो दिन भारी बारिश की संभावनाः

मौसम विभाग के अनुसार यह सिस्टम दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है। इसके असर से अगले दो दिनों तक झारखंड के 11 से अधिक जिलों में भारी से मध्यम बारिश की संभावना है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

Heavy Rain Alert:

इन जिलों में असरः

रांची, गुमला, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, खूंटी और सरायकेला-खरसावां जिले प्रभावित हो सकते हैं। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और आंधी-तूफान तथा वज्रपात से बचने के निर्देश जारी किए हैं। खासतौर पर बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े न होने और खेतों में नहीं जाने की अपील की गई है।

अलर्ट जारीः

ऑरेंज अलर्ट: पश्चिमी सिंहभूम, गुमला और सिमडेगा
यलो अलर्ट: लातेहार, लोहरदगा, पलामू, सरायकेला-खरसावां और गढ़वा
विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान वज्रपात की संभावना अधिक है। लोगों को घरों से अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

इसे भी पढ़ें

Heavy rain: झारखंड के इन जिलों में होगी भारी बारिश, अलर्ट जारी


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं