बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव, झारखंड में कई जगहों पर झमाझम बारिश [Low pressure formed in Bay of Bengal, heavy rain at many places in Jharkhand]

1 Min Read

रांचीः राज्य में पिछले 24 घंटों से कमजोर पड़ा मानसून फिर सक्रिय हो गया है। उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव अब डिप्रेशन में तब्दील हो गया है।

इसका असर झारखंड पर दिखने लगा है। सुबह से ही राज्य के ज्यादातर इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। रांची मौसम केंद्र ने मेघ गर्जन और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट विचार किया।

मौसम केंद्र रांची के मुताबिक 13 सितंबर तक राज्य के कई इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में चतरा के प्रतापपुर में सबसे अधिक बारिश 35.02 मिलीमीटर रिकॉर्ड हुई है। इस दौरान सबसे ज्यादा तापमान गोड्डा में 37.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।

आज अगले कुछ घंटों में बोकारो, चतरा, देवघर, धनबाद, गिरिडीह, गुमला, लातेहार, लोहरदगा और पलामू में वज्रपात के साथ बारिश की प्रबल संभावना है।

इसके अलावा साहिबगंज, गोड्डा और दुमका में भी वज्रपात की संभावना को लेकर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

इसे भी पढ़ें

कल से 3 दिनों तक झारखंड में होगी झमाझम बारिश, बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं