लिव इन रिलेशन में रहे प्रेमी ने प्रेमिका को मार डाला

IDTV Indradhanush
2 Min Read

सिमडेगा,एजेंसियां। सिमडेगा में लिव इन रिलेशन में रह रहे ब्वायफ्रेंड ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी है। सिमडेगा जिला के ठेठईटांगर थाना के अंबापानी गिरजाटोली गांव की ये घटना है।

प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की निर्ममता से हत्या कर दी है। मृतका की पहचान संगीता मिरी के रूप में हुई है। वहीं आरोपी प्रेमी का नाम अतुल कुल्लू है।

बताया जा रहा है कि अतुल ने मामूली विवाद में संगीता के घर जाकर नुकिले हथियार से मारकर उसकी हत्या कर दी। दोनों पांच साल लिव इन रिलेशनशिप में रह चुके थे।

मृतका संगीता के भाई शंकर मिरी ने बताया कि अतुल और उसकी बहन के बीच प्रेम संबंध था। एक वर्ष पहले काम की तलाश में संगीता दिल्ली और अतुल तमिलनाडु चले गए थे।

संगीता एक माह पूर्व ही घर लौटी थी, जबकि अतुल 30 अप्रैल को लौटा। संगीता गिरजाटोली स्थित अपने घर में थी।

इसी दौरान अतुल पहुंचा। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। अतुल ने नुकीले हथियार से संगीता पर वार कर दिया। जिससे वह जमीन पर गिर गई और उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस गिरजाटोली पहुंची और शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें

कश्मीरः आतंकी हमले में एक जवान शहीद, 5 घायल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं