भगवान श्री जगन्नाथ शाही स्नान के बाद गये 15 दिनों के एकांतवास में [Lord Shri Jagannath went into solitude for 15 days after the royal bath]

3 Min Read

रांची। जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर अभी कुछ दिन ही बचे हैं। इस यात्रा को लेकर भक्तों में अभी से खासा उत्साह है।

आज शनिवार को ज्येष्ठ पूर्णिमा है और इस अवसर पर भगवान श्री जगन्नाथ को शाही स्नान कराया गया।

इसके बाद भगवान जगन्नाथ अगले 15 दिनों के एकांतवास में चले गये। 15 दिनों की इस अवधि में भगवान जगन्नाथ (Lord Jagannath) किसी को दर्शन नहीं देंगे।

7 जुलाई को है महारथ यात्रा

बता दें कि महा रथयात्रा भगवान जगन्नाथ, उनकी छोटी बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र को अर्पित है। इस बार रथ यात्रा की शुरुआत 7 जुलाई को हो रही है जिसका समापन 16 जुलाई को होगा।

यह महा रथयात्रा हर वर्ष आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि निकाली जाती है।

सुबह में हुई आरती से शुरुआत

ज्येष्ठ पूर्णिमा में भगवान जगन्नाथ के शाही स्नानयात्रा को लेकर रांची Ranchi के धुर्वा स्थित जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति ने कार्यक्रम की समयसारिणी जारी की थी।

इसके अनुसार, सुबह 5 बजे सुप्रभातम और 6 बजे आरती का आयोजन किया गया।

साथ ही दोपहर 12 बजे अन्न भोग, दोपहर 1 और 1:30 बजे भगवान जगन्नाथ की पूजा विधि के साथ शाही स्नान कराया गया। इसके बाद आरती हुई।

दोपहर 1:35 से दोपहर 3:00 बजे तक भक्तों ने जलार्पण किया। इसके बाद 3:15 बजे 108 मंगल आरती हुई। फिर शाम 4 बजे से भक्तों के लिए भगवान श्री जगन्नाथ के दर्शन बंद कर दिये गये।

इसके बाद भगवान श्री विग्रहों का श्रृंगार व 108 की मगल आरती हुई। इसके बाद श्री जगन्नाथवकम गीता द्वादश अध्ययन पाठ तदुपरी 15 दिनों के एकांतवास में चले गये।

जगन्नाथ रथ यात्रा का शुभ मुहूर्त

इस बार आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि की शुरूआत 7 जुलाई 2024 को सुबह 4:26 बजे से हो रही है। इसका समापन 8 जुलाई को सुबह 4 बजकर 59 मिनट बजे हो रहा है।

जगन्नाथ महा रथयात्रा 7 जुलाई को निकाली जाएगी। यह यात्रा 7 जुलाई को सुबह 8:05 से लेकर सुबह 9:27 बजे तक निकाली जाएगी।

यात्रा दोपहर 12 बजकर 15 मिनट से लेकर 1 बजकर 37 मिनट तक लक्षार्चना पूजा होगी। फिर शाम 4:39 से लेकर 6:01 बजे तक रथयात्रा निकाली जाएगी।

इसे भी पढ़ें

कहां गयी जगन्नाथपुर मंदिर की 817.73 एकड़ जमीन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं