चुनाव के नतीजे चार जून को आयेंगे
रांची : चुनाव आयोग ने देशभर में होनेवाले लोकसभा चुनावों का ऐलान शनिवार को किया। देश में लोकसभा के चुनाव सात चरणों में होंगे।
इसकी घोषणा मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने की। झारखंड में कुल चार चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे।
पहले चरण में सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू, दूसरे चरण में चतरा, कोडरमा और हजारीबाग, तीसरे चरण में गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर तथा चौथे चरण में राजमहल, दुमका और गोड्डा में लोकसभा चुनाव होगा।
चुनाव के नतीजे चार जून को आयेंगे।

पहले चरण में सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू के लिए 13 मई को वोट डाले जायेंगे।
वहीं, दूसरे चरण में चतरा, कोडरमा और हजारीबाग के लिए 20 मई को वोट डाले जायेंगे।
तीसरे चरण में गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर के लिए 25 मई को वोट डाले जायेंगे।
चौथे चरण में राजमहल, दुमका और गोड्डा के लिए एक जून को मतदान होगा।
इसे भी पढ़ें
लोकसभा चुनाव की घोषणा के तीन घंटे पहले झारखंड कैबिनेट ने लिए 53 फैसले, स्कूली बच्चों को निःशुल्क बैग









