कल लगेगी लोक अदालत, 10 लाख मामलों के निपटारे का लक्ष्य [Lok Adalat will be held tomorrow, target of disposal of 10 lakh cases]

1 Min Read

रांची। नेशनल लीगल सर्विस अथोरिटी (NALSA) के कलेंडर और झालसा (झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार) के कार्यपालक अध्यक्ष के निर्देश पर शनिवार को राज्य भर की अदालतों में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जायेगी।

लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामलों के निष्पादन के लिए हाईकोर्ट समेत जिला अदालतों में कई बेंचों का गठन किया गया है। शनिवार को झालसा के अध्यक्ष, झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और अन्य जजों की मौजूदगी में जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद करेंगे।

लोक अदालत में राज्य भर के दस लाख मामलों को निष्पादित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें प्री लिटीगेशन और कोर्ट में लंबित मामले शामिल हैं।

लोक अदालत में निष्पादन के लिए जिन मामलों को सूचीबद्ध किया गया है, उसमें करीब एक लाख ऐसे मामले हैं, जो अलग-अलग अदालतों में पेंडिंग हैं।

इसे भी पढ़ें

झारखंड हाईकोर्ट में लोक अदालत का आयोजन, 36 मामलों का निष्पादन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं