अपनी ही सरकार के खिलाफ अन्याय यात्रा निकालेंगे लोबिन हेंब्रम

IDTV Indradhanush
2 Min Read

रांची। झामुमो के वरिष्ठ नेता और विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

वह अपनी सरकार के खिलाफ 7 मार्च से अन्याय यात्रा निकालेंगे। शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए लोबिन हेम्ब्रम ने अपनी ही सरकार को घेरा।

शायराना अंदाज में कहा कि झारखंड को अपनों ने लूटा, गैरों में कहां दम था, कश्ती वहीं डूबी जहां पानी कम था।

उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल में झारखंडियों के साथ अन्याय हुआ है।

वह अन्याय यात्रा निकालकर आदिवासी-मूलवासी का राग अलापने वालों को बेनकाब करेंगे।

लोबिन हेम्ब्रम ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में आदिवासी-मूलवासी का राग अलापने वालों ने आदिवासियों को केवल ठगा है। उनको लूटा है।

आदिवासियों के नाम पर कमाया, लेकिन उन्हें कुछ दिया नहीं। इस बीच लोबिन हेम्ब्रम ने संकेत दिए हैं कि वह राजनीति में अपनी राह अलग करेंगे।

उन्होंने कहा कि झारखंड की जमीन से हमारा रिश्ता अटूट है। हालांकि, उन्होंने कहा कि दिशोम गुरू शिबू सोरेन उनके लिए सम्मानीय हैं और हमेशा वही मेरे गुरू रहेंगे।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में पंचम राज्य वित्त आयोग का गठन, IAS एपी सिंह बनें अध्यक्ष

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं