नामांकित छात्रों को भी 15 लाख का लोन [Guruji Student Credit Card Yojana]

3 Min Read

रांची। झारखंड के छात्रों के लिए खुशखबरी है। जो छात्र किसी संस्थान में नामांकन ले चुके हैं और उन्हें पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद की जरूरत है, तो टेंशन वाली कोई बात नहीं है।

अब ऐसे छात्रों को भी झारखंड सरकार लौन मुहैया करायेगी। झारखंड सरकार गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना के तहत ऐसे छात्रों को भी 15 लाख रुपये तक का लोन देगी।

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने क्रेडिट कार्ड योजना में संशोधन करते हुए सुविधाएं बढ़ा दी है। सीएम ने गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के “गो लाइव ऑफ स्टूडेंट एप्लीकेशन मॉड्यूल” को लांच किया है।

इसके तहत उच्च शिक्षण संस्थान में चयनित हो चुके विद्यार्थी एजुकेशन लोन प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विद्यार्थियों को सरकार द्वारा चयनित बैंकों से अधिकतम चार प्रतिशत की ब्याज दर पर 15 लाख रुपये तक का लोन मिल सकेगा।

इस योजना की खासियत यह है कि इस योजना के तहत ऐसे छात्रों को भी लोन मिलेगा, जो पहले ही किसी संस्थान में नामांकन ले चुके हैं।

अंतिम दो साल की पढ़ाई बचे रहने पर भी पूर्व नामांकित छात्रों को इस योजना का लाभ मिलेगा। यानी शेष बची अवधि के लिए भी उन्हें लोन मिलेगा।

झारखंड सरकार का प्रयास है कि राज्य का कोई भी विद्यार्थी आर्थिक तंगी की वजह से उच्च और तकनीकी शिक्षा से वंचित ना रहे।

योजना के बारे में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने बताया कि जिन विद्यार्थियों का चयन उच्च शिक्षण संस्थान के लिए हो चुका है, वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इसके बाद उन्हें सरकार द्वारा इस योजना के लिए जिन बैंकों के साथ इकरारनामा किया गया है, उनके द्वारा 15 लाख रुपए तक का शिक्षा लोन उपलब्ध कराया जाएगा।

बता दें कि इस योजना के तहत एनआइआरएफ रैंकिंग 200 के भीतर आने वाले सभी संस्थानों एवं नैक ग्रेडिंग ए प्लस वाले संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को राज्य सरकार शिक्षा लोन देगी।

इसे भी पढ़ें

झारखंड कैडर के IAS करेंगे वर्ल्ड बैंक के लिए काम

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं