झारखंड में अकेले चुनाव लड़ने पर विचार कर रही लोजपा- चिराग पासवान [LJP considering contesting elections alone in Jharkhand: Chirag Paswan]

1 Min Read

रांची, एजेंसियां। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान रविवार को झारखंड दौरे पर हैं।

वे धनबाद के बीसीसीएल नेहरू स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जन आक्रोश रैली को संबोधित करेंगे। चिराग पासवान दिल्ली से रांची फ्लाइट से पहुंचे और फिर सड़क मार्ग से धनबाद रवाना हुए।

रांची एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए चिराग ने खुद को से जोड़ते हुए कहा कि, “झारखंड मेरी जन्मभूमि है।” उन्होंने बताया कि जब उनका जन्म हुआ था, तब बिहार और झारखंड एक ही राज्य थे, इसलिए वे झारखंड को भी अपनी जन्मभूमि मानते हैं।

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर चिराग ने कहा कि पार्टी तमाम विकल्पों पर विचार कर रही है। एक ओर गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने की योजना बनाई जा रही है।

तो वहीं दूसरी ओर पार्टी अकेले चुनाव लड़ने पर भी विचार कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड उनके पिता रामविलास पासवान की कर्मभूमि रही है, और पार्टी ने तय कर लिया है कि आगामी चुनाव में हर हाल में हिस्सा लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें

धनबाद में चिराग पासवान करेंगे आक्रोश रैली

Share This Article
Exit mobile version