Liquor retail shops: शराब की खुदरा दुकानें फिर निजी हाथों में, नई नियमावली लागू

3 Min Read

Liquor retail shops:

रांची। झारखंड में सोमवार से नई उत्पाद नीति लागू हो गई है। अब एक बार फिर शराब की खुदरा बिक्री निजी हाथों में चली गईं है। करीब 1300 खुदरा दुकानें 560 समूहों को आवंटित की गई है। जिन दुकानदारों की तैयारी पूरी हो गई है, वे सोमवार से दुकान खोल देंगे। जेएसबीसीएल ने भी शराब आपूर्ति की व्यवस्था कर ली है। इसके साथ ही शराब की कीमतों में भी बदलाव हो गया है। पहले दिन दुकानदारों को पुराने प्रिंट रेट पर शराब मिलेगी। नई दरों पर बेचने के लिए दुकानदारों को एमआरपी का बोर्ड लगाना होगा। वाणिज्यकर विभाग सर्कुलर जारी कर रहा है। इसके बाद नई प्रिंट रेट वाल शराब दुकानदारों को मिलेगी।

विदेश में बनी शराब सस्ती, देश में बनी महंगी होगीः

विदेश में बनी शराब पहले की अपेक्षा सस्ती होगी, वहीं देश में बनी विदेशी शराब महंगी हो जाएगी। यानी जिन ब्रांड की शराब ज्यादा बिकती है, वे महंगी हो गई हैं।

21 जिलों में शराब का डिपो तैयार, 3 में जल्दः

राज्य के 21 जिलों में शराब का डिपो तैयार हो चुका है। वहां तीन दिन का अनुमानित स्टॉक है। तीन दिन के भीतर 10 दिन का कोटा भर दिया जाएगा। तीन जिलों रामगढ़, लोहरदगा और पश्चिमी सिंहभूम में फिलहाल डिपो नहीं है। इसलिए रामगढ़ को हजारीबाग, प. सिंहभूम को सरायकेला और लोहरदगा जिले के दुकानदारों को रांची से शराब मिलेगी। जल्दी ही इन तीनों जिलों में भी डिपो खुल जाएंगे।

पुरानी एमआरपी पर नया स्टीकर लगाया जाएगाः

पुरानी एमआरपी पर नई एमआरपी का स्टीकर लगाने के लिए सेंट्रल लीगल मेट्रोलॉजी को पत्र लिखकर अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने के साथ ही पुरानी प्रिंट पर नई स्टीकर लगाकर बेची जा सकती है। उत्पाद विभाग ने खुदरा शराब की बिक्री के लिए लोकप्रिय कंपनियों से पहले ही बैठक कर ली है, ताकि लोकप्रिय ब्रांड की शराब की आपूर्ति में परेशानी न हो।
ये शराब सस्ती होगीः

ब्रांड अभी नई दर

100 पाइपर 12 ईयर्स 2,800 2,700

चिवास रीगल 12 ब्लेंडेड 4,500 3,600

चिवास रीगल 18 ब्लेंडेड 10,900 7,700

ये शराब महंगी होगी

ब्रांड अभी नई दर

ब्लेडर्स प्राइड 1,050 1,200
100 पाइपर 1,950 2,200
गॉड फादर बीयर
180 200

इसे भी पढ़ें

Jharkhand liquor scam: झारखंड शराब घोटाला में गिरफ्तारी का सिलसिला जारी, ACB ने छत्तीसगढ़ के 6 कारोबारियों को किया तलब


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं