रांची। सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल दलों के विधायक विधायक गुरुवार को विपक्ष से निपटने की रणनीति बनायेंगे।
इसे लेकर आज सत्ताधारी विधायक दल की बैठक होगी। इसमें आगामी बजट सत्र को लेकर रणनीति बनेगी। यह बैठक शाम 4 बजे से सीएम आवास में होगी।
बता दें कि शुक्रवार 23 फरवरी से झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है। ऐसे में सदन की कार्यवाही को लेकर विधायकों के बीच रणनीति तय करनी है।
सीएम चंपाई सोरेन की सरकार में यह पहला बजट सत्र होने जा रहा है। सरकार के लिए यह बजट सत्र काफी चुनौतियों भरा साबित होनेवाला है।
27 फरवरी को झारखंड विधानसभा में बजट पेश किया जायेगा। वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव बजट पेश करेंगे।
इसे भी पढ़ें








