राजद छोड़ भाजपा के हो गये घूरन

2 Min Read

कार्यकर्ताओं संग पूर्व सांसद ने थामा भाजपा का दामन

रांची। राजद के कद्दावर नेता और पूर्व सांसद अब भाजपा में शामिल हो गये हैं। लंबे समय तक राजद से जुड़े रहने के बाद अब उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है।

इससे भाजपा को अब पलामू में एक मजबूत साथ मिल गया है। गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें राजद के पूर्व सांसद घूरन राम सहित राजद ,झामुमो,कांग्रेस छोड़ कई जिला परिषद सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता ली।

इन सभी का स्वागत प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने किया। बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय ने कहा कि घूरन राम के आने से बीजेपी को और मजबूती मिली है।

उन्होंने कहा कि इससे पूर्व आज दुमका के नाला विधानसभा क्षेत्र से सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता माधव महतो, खूंटी से बिजेंद्र हेंब्रम, राजेंद्र मुंडा ने भाजपा का दामन थामा।

झारखंड में आज जो सरकार चल रही है, वह भ्रष्टाचार के गर्भ से निकली हुई सरकार है, राज्य के जनता और छात्र इस सरकार से छुटकारा पाना चाहती है।

इस मौके पर घूरन राम ने कहा कि वह एक कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी के निर्देशों को पूरा करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश ही नहीं दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता है और उनके नेतृत्व में भारत विकसित देश की श्रेणी में खड़ा हो रहा है। मैं उनके नेतृत्व पर विश्वास करते हुए भाजपा का दामन थाम रहा हूं।

इसे भी पढ़ें

फिरौती के लिए हजारीबाग में 8 साल के बच्चे का अपहरण, 4 धराये

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं