CM आवास का घेरने जा रहे सहायक पुलिसकर्मियों पर लाठीचार्ज, कई घायल [Lathicharge on assistant policemen who were going to surround CM residence, many injured]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

रांची। लंबे समय से आंदोलनरत रहे सहायक पुलिसकर्मियों पर पुलिस ने शुक्रवार को लाठियां बरसाई। वे सुरक्षा घेरा तोड़कर अलग रास्तों से सीएम आवास का घेराव करने पहुंचे थे।

सुरक्षा बल के जवानों ने उन्हें रोकने की कोशिश तो वे बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गये। इस दौरान पथराव हो गया। जिससे दोनों पक्षों की ओर से कई लोग घायल हो गये। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

प्रतिनिधिमंडल गया था वरीय अधिकारियों के साथ वार्ता करने

दरअसल, सुबह में सहायक पुलिस कर्मियों का एक प्रतिनिधिमंडल वरीय अधिकारियों के साथ वार्ता करने गया था। जहां अनुबंध 1 साल बढ़ाने और वेतन बढ़ोतरी पर सहमति बनी।

वहां से वापस लौटने के बाद वे सभी उठकर सीएम आवास का घेराव करने पहुंच गये। जहां उनकी पुलिस के साथ झड़प हो गयी।

इस दौरान सुरक्षा बलों के जवानों ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो वह उनसे उलझ गए। इस दौरान वहां पर पथराव हो गया जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। वहां खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गयी है।

इसे भी पढ़ें

राजभवन घेरने जा रहे सहायक पुलिसकर्मियों को मोरहाबादी में रोका गया 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं