Santosh Gangwar: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार पहुंचे लातेहार, SP कुमार गौरव ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

1 Min Read

Santosh Gangwar:

लातेहार। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार गुरुवार को लातेहार पहुंचे। यहां SP कुमार गौरव ने राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। स्वागत समारोह के दौरान SP कुमार गौरव ने राज्यपाल को पौधा भेंट कर उनका अभिनंदन किया, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक सकारात्मक संदेश भी है। राज्यपाल के स्वागत में प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरी तत्परता से व्यवस्था संभाली थी।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजामः

राज्यपाल के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। उनके दौरे के कार्यक्रम को लेकर स्थानीय प्रशासन और आम लोगों में उत्साह देखा गया। इस अवसर पर जिले के अन्य अधिकारी और गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें

Youth play: देश के विकास में युवाओं का अहम भूमिका : राज्यपाल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं