लातेहार। झारखंड के लातेहार जिले के पत्रकार राजीव कुमार की पिटाई मामले ने तूल पकड़ा लिया है।
उन्होंने इसकी लिखित शिकायत राज्यपाल, मुख्यमंत्री, डीजीपी और पत्रकार संगठनों से की है। उन्होंने अपने शिकायत पत्र में कहा है कि पुलिस ने उनके साथ बर्बरता की है।
एक चाय दुकान के समीप पुलिस द्वारा पेशाब करने से मना करने पर पुलिस द्वारा उनके साथ मारपीट और बर्बरता की गई है।
इस घटना की वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया के झारखंड इकाई प्रदेश अध्यक्ष अनंत कुमार तिवारी, प्रदेश महामंत्री मनोज प्रसाद समेत कई पत्रकार यूनियन के सदस्यों ने कड़ी निंदा की है।
इस मामले में वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष अनंत कुमार तिवारी ने लातेहार एसपी, राज्य के डीजीपी, मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और महामहिम राज्यपाल को पत्र लिखकर दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि झारखंड में लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ खतरे में है। आये दिन पत्रकार प्रताड़ित होते रहते हैं, ऐसे में पत्रकार को एक मंच पर आकर ऐसे मामले का पुरजोर विरोध करनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें
इलेक्टोरल बॉन्ड :सुप्रीम कोर्ट ने SBI को लगाई फटकार, कहा-यूनिक नंबर समेत डिटेल जानकारी दें









