स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर होगी बहाली, रिक्तियों का ब्योरा मांगा गया [Large scale recruitment in the health department, details of vacancies sought]

1 Min Read

रांची। झारखंड में स्वास्थ्य विभाग बड़े पैमाने पर बहाली करने जा रहा है। राज्य सरकार ने अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों से रिक्तियों का ब्योरा मांगा है।

जानकारी के मुताबिक इसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुख्यालय को भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।

सीएम चंपाई ने की थी घोषणा

सीएम चंपाई सोरेन ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि राज्य में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था उनकी सरकार की प्राथमिकता है। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल को इसी आलोक में देखा जा रहा है।

इन पदों पर होंगी बहालियां

अब स्वास्थ्य विभाग जल्द ही नर्स, पैरा मेडिकल असिस्टेंट, काउंसलर समेत और भी अन्य पदों पर भर्ती की घोषणा शीघ्र करेगा।

कार्मिक विभाग ने इस संबंध में सारी जानकारी मांगी है। इसके बाद सरकार जल्द ही रिक्त पदों पर भर्ती की घोषणा करने वाली है। इसके लिए विभागीय प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में अबुआ स्वास्थ्य योजना शुरू, जानें कैसे मिलेगा लाभ

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं