लैंड स्कैमः हजारीबाग का मुंशी और कोलकाता के दो डीडी राइटर गिरफ्तार

1 Min Read

रांची। बरियातू स्थित 8.86 एकड़ जमीन घोटाला मामले में ईडी ने गुरुवार रात और तीन गिरफ्तारी की है।

गिरफ्तार आरोपियों में फर्जी डीड लिखने वाला मो हजारीबाग में मुंशी के पद पर पदस्थापित था।

इसके अलावा कोलकाता स्थित बीमा रजिस्ट्रार के दो कर्मचारी, तपश घोष और संजीत कुमार गिरफ्तार किये गये हैं।

ईडी इन तीनों को शुक्रवार को पीएमएलए कोर्ट में पेश करेगी। ईडी इन तीनों को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट से अनुरोध करेगी।

फर्जी डीड तैयार करने के मामले में ईडी को उनके खिलाफ कई सबूत मिले हैं। इसके आधार पर ईडी कोर्ट से उनकी रिमांड की मांग करेगी।

इसे भी पढ़ें

झामुमो-कांग्रेस लोगों को भ्रमित कर रहे हैः बाबूलाल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं