लैंड स्कैम: रांची के पूर्व DC छवि रंजन की बेल पर 9 दिसंबर को आयेगा फैसला [Land Scam: Decision on the bail of former Ranchi DC Chhavi Ranjan to come on December 9]

1 Min Read

रांची। सेना के कब्जे वाली जमीन की फर्जी दस्तावेजों के सहारे खरीद-बिक्री से जुड़े लैंड स्कैम के आरोपी रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन की बेल पर कोर्ट अब 9 दिसंबर को फैसला सुनाएगा। रांची PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की स्पेशल कोर्ट में मंगलवार को उनका मामला सूचीबद्ध था।

लेकिन किसी कारण वश अब इस मामले में 9 दिसंबर को फैसला सुनाया जाएगा। ED ने इस संबंध में कांड संख्या 01/2023 दर्ज किया है। दरअसल लैंड स्कैम की अब तक की जांच में अमित अग्रवाल, दिलीप घोष,रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन, बड़ागाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, कथित रैयत प्रदीप बागची, जमीन कारोबारी अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान व मोहम्मद सद्दाम को गिरफ्तार कर चुकी है। सभी आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

इसे भी पढ़ें

पूर्व डीसी छवि रंजन को सुप्रीम कोर्ट से भी बेल नहीं

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं