Lalu Yadav के बेटे Tej Pratap अस्पताल में

1 Min Read

सीने में दर्द की शिकायत, हो रही जांच

पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे और बिहार के वन-पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं।

डॉक्टरों ने उन्हें कुछ घंटे के लिए ऑब्जर्वेशन पर रखा। तेज प्रताप यादव के अपनी तबीयत की सूचना खुद सोशल मीडिया के जरिए दी। राजद कार्यालय में भी किसी को इसकी जानकारी नहीं थी। तेज प्रताप यादव बिहार के स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं।

इस समय उनके छोटे भाई और राज्य के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बिहार के स्वास्थ्य मंत्री हैं। तेज प्रताप यादव के बीमार होने की जानकारी सोशल मीडिया से मिलने के बाद उनके समर्थक कंकड़बाग स्थित अस्पताल पहुंचने लगे हैं। तेज प्रताप अपने बयानों और भक्ति वाले अंदाज के कारण चर्चा में रहते हैं।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं